फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Covid Control in Banbasa

बागेश्वर से कोरोना के 58 मरीज डिस्चार्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Covid Control in Banbasa
Covid Control in Banbasa
कोरोना के 58 मरीज हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में रविवार को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। स्वस्थ होने पर 58 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में जिले में 375 सक्रिय मरीज हैं। छह का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। 369 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिले से जांच के लिए 480 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 7701 मामले आए हैं, जिनमें से 7270 ने कोरोना से जंग जीत ली। महामारी से 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
अल्मोड़ा जिले में फिर एक बार बढ़ा कोरोना का ग्राफ
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना का ग्राफ रविवार को फिर एक बार बढ़ गया है। शनिवार को जहां अल्मोड़ा जिले में 119 कोरोना संक्रमित मिले थे, वहीं रविवार को 307 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सल्ट में कोरोना के सबसेे अधिक 74 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुुसार रविवार को जिले के हवालबाग ब्लॉक में कोरोना संक्रमण के 17, भैसियाछाना में 22, ताकुला में 43, ताड़ीखेत में 18, द्वाराहाट में 53, धौलादेवी में 25, चौखुटिया में चार, सल्ट में 74, भिकियासैंण में 21, देघाट में 21 और रानीखेत में नौ मामले मिले हैं। जिले में अब तक कुल 14903 केस मिले हैं, जिसमें से 13598 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 795 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी भ्रमण बढ़ा रहा संक्रमण
अल्मोड़ा। जिले में अचानक चुनावी गतिविधियों के बढ़ने से जगह- जगह अधिक संख्या में लोगों के जमा होने और कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने से संक्रमण बढ़ रहा है। अधिकतर लोग बाजारों में बगैर मास्क के घूम रहे हैं। यात्री वाहनों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।
सावधान ! स्कूल खुल रहे हैं
सोमवार से जिले में स्कूल खोलने की तैयारी भी चल रही है। कोरोना संक्रमण की दर आगे भी अगर इस तरह से बढ़ती रही तो स्कूली बच्चों को भी इससे खतरा हो सकता है। ऐसे में अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों मास्क पहनाकर ही स्कूल भेजे और उन्हें सैनिटाजेशन आदि की अच्छे से जानकारी दें।

कोरोना के खतरे से लोगों को बचाने के लिए रोजाना की जा रही जांचों की संख्या बढ़ाई गई है। टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। जो लोग टीका लगाने से वंचित रह गए हैं और छोटे बच्चों, बुजुर्गों के लिए सोमवार को जिले भी में टीकाकरण का महाअभियान भी चलाया जा रहा है। - आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed