फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona's figure crosses three tens, people are sidelining alertness

कोरोना का आंकड़ा तीन दहाई पार, लोग सजगता को कर रहे दरकिनार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Corona's figure crosses three tens, people are sidelining alertness
बागेश्वर में एक बैंक के बाहर झुंड में खड़े लोगों को फटकारते कोतवाल डीआर वर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के 33 मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों के संपर्क में आने से कई लोग जांच के दायरे में हैं। कहीं यह आंकड़ा और बढ़ न जाए।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंस कोरोना को हराने के लिए सबसे उत्तम हथियार है लेकिन इस जिले में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। पुलिस को सोशल डिस्टेंस का पाठ पढ़ाना पड़ रहा है। बाजार हो, अस्पताल या बैंक, कहीं भी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग झुंड के रूप में घूम रहे हैं। लापरवाही की हद ही कहेंगे कि लोग पुलिस और प्रशासन की टीम को देखकर सोशल डिस्टेंस का ढोंग रचते नजर आते हैं। मॉस्क भी पुलिस को देखकर ही पहन रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार को बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक थी। बाजार, बैंकों के साथ ही अस्पताल में लोग झुंड के रूप में खड़े नजर आए। शहर कोतवाल डीआर वर्मा को एक बैंक के बाहर झुंड के रूप में खड़े लोगों को फटकार तक लगानी पड़ी। यह हाल तब है जब लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और सोशल डिस्टेंस या मास्क न पहनने पर पुलिस लगातार चालान की कार्रवाई कर रही है। बीते मई में ही पुलिस ने जिले में सोशल डिस्टेंस का पालन न करने और मास्क न पहनने पर 1400 से अधिक लोगों के चालान किए। कोरोना को हराना है तो समझदारी खुद दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Corona's figure crosses three tens, people are sidelining alertness
बागेश्वर जिला अस्पताल में झुंड में खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर जिला अस्पताल में झुंड में खड़े लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed