{"_id":"5f1b21de8ebc3e63a04d384a","slug":"corona-negetive-bjp-leader-bageshwar-news-hld390940773","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक भौर्याल, प्रमुख दानू की रिपोर्ट निगेटिव आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक भौर्याल, प्रमुख दानू की रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू के साथ ही तीन और लोगों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में कोरोना की जांच कराई। इन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया ने उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि की है। हालांकि अभी कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जांच नहीं हुई है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने 15 जुलाई को बागेश्वर और कपकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। बृहस्पतिवार को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसका पता चलते ही जिले के नेताओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी दहशत में आ गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने खुद को क्वारंटीन कर लिया। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रकाश धपोला, भगवत दानू शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना की जांच कराई। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसलिए उन्होंने राहत की सांस ली। कहा कि उन्होंने बैठक के दौरान सुरक्षित दूरी का पालन कर सैनिटाइजर और मास्क का भी उपयोग किया था। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से भी जांच कराने की अपील की है।