{"_id":"5f26eb788ebc3e63b42d92ab","slug":"corona-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3920151152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव प्रवासी मजदूरों को कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव प्रवासी मजदूरों को कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ क्षेत्र में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें इलाज के लिए कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। शनिवार को बिहार के 30 मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। गरुड़ क्षेत्र में बिहार मूल के मजदूर काम करते हैं, ये सभी लोग एकसाथ रहते थे। करीब 10 दिन पहले इनमें से एक मजदूर की तबियत खराब हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसके सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। सप्ताहभर पहले उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 40 प्रवासी मजदूरों के सैंपल जांच को भेजे गए। इनमें से 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जोशी ने बताया कि इन मजदूरों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। एरिया को अभी कंटेनमेंट जोन में नहीं रखा गया है, डीएम से इस बारे में बात चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुुलाई को छह मजदूर बिहार से लौटे थे। इनमें से एक में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद अन्य साथियों में भी कोरोना फैल गया है। प्रवासी मजदूरों के कोरोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में कोरोना के जिले में 48 एक्टिव केस हैं। इनमें से 14 जवानों का इलाज आर्मी अस्पताल रानीखेत में चल रहा है। शेष 34 लोगों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल और कोवडि केयर सेंटर में भर्ती किया गया है।