फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona in Bageshwar

खानाबदोशों की झोपड़ियों में जाकर किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Corona in Bageshwar
बागेश्वर की झुग्गी-झोपड़ी में खानाबदोशों को जागरूक करते रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन यहां डिग्री कॉलेज के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे खानाबदोशों को कोरोना संक्रमण की सही जानकारी तक नहीं है। इसलिए रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने उनकी झुग्गी बस्ती में जाकर इन लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

खानाबदोशों के 10 परिवार यहां पर लंबे समय से रह रहे हैं। इन 52 लोगों का कुनबा बिना किसी सावधानी और सामाजिक दूरी का पालन किए झोपड़ियों में रह रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय, वाइस चेयरमैन संजय साह जगाती, जगदीश उपाध्याय ने कोरोना से बचाव की जानकारी दी। झुग्गी-झोपड़ियों में सफाई नहीं थी। इसलिए रेडक्रॉस की टीम ने इन परिवारों को साबुन और स्वच्छता किट बांटी। उनसे स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाने को कहा गया। सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने पूरे क्षेत्र में दवा का छिड़काव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed