फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Corona Control in Kumaon

देरी हो तो हेलीकॉप्टर से भी भेज सकते हैं कोरोना के सैंपल:सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corona Control in Kumaon
बागेश्वर/अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) में दो टूक कहा कि लोगों के फोन कॉल हर हाल में डीएम और अधिकारी रिसीव करें। वीसी में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कोरोना को कम्यूनिटी स्प्रेड (सामुदायिक विस्तार) की स्थिति से रोकना जरूरी है। बाहरी राज्यों से जो लोग उत्तराखंड आ रहे हैं उनके आने के कारणों के लिए कागजों की पूरी छानबीन की जाए। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि हाईरिस्क क्षेत्र से आने वाले लोगों की शत प्रतिशत सैंपलिंग की जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों से कहा कि लोगों के फोन जरूर उठाएं। अगर किसी कार्य या मीटिंग में व्यस्त हैं तो लोगों को जानकारी दें और उन्हें वापस कॉल करें। सीएम ने बागेश्वर जिले के जिलाधिकारी और अल्मोड़ा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली। वीसी में बागेश्वर से डीएम विनीत कुमार, सीएमओ डॉ. डीडी जोशी समेत अन्य अधिकारी, जबकि अल्मोड़ा से सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, एसीएमओ डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. अनिल ढींगरा, डॉ. दीपांकर डेनियल आदि, नरेंद्र कुमार, हिमांशु मुस्यूनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed