{"_id":"619e8de57c5a3203e9687d70","slug":"cooking-gas-after-two-weeeks-bageshwar-news-hld445578186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा में दो सप्ताह बाद पहुंची वाहन तो सिलिंडर लेने को उमड़ पड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा में दो सप्ताह बाद पहुंची वाहन तो सिलिंडर लेने को उमड़ पड़ी भीड़
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में गैस के वाहन के पास उमड़ी लोगों की भीड़। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में रसोई गैस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अक्तूबर में आई आपदा के बाद से चल रही किल्लत अब तक जारी है। खपत के सापेक्ष आपूर्ति कम होने के कारण कई स्थानों पर तय रूट के अनुसार सिलिंडर वाहन नहीं पहुंच रहा है। नगर में गैस का बैकलॉग 2000 पार कर गया है।
बुधवार को नगरपालिका क्षेत्र के मंडलसेरा में दो सप्ताह के बाद सिलिंडर वाहन पहुंचा। गाड़ी के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। हर कोई पहले सिलिंडर भरवाने के लिए आतुर था। लोग वाहन के चारों ओेर खड़े हो गए। सड़क पर भी जाम के हालात बन गए। गैस सर्विस के कर्मचारी सबको बारी-बारी से सिलिंडर भराने के लिए कहते रहे। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड के लिए सप्ताह का एक दिन निश्चित है, लेकिन मंडलसेरा में तय रुट के अनुसार सिलिंडर वाहन नहीं पहुंचने से परेशानी हो रही है। जिसके कारण वाहन पहुंचने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के कई लोग अपने-अपने खाली सिलिंडर लेकर पहुंच गए। इधर, इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक प्रकाश पंत ने बताया कि प्लांट से कम सप्लाई के कारण दिक्कत हो रही है। जिले में अधिक दिक्कत वाले स्थानों पर प्राथमिकता से सिलिंडर वाहन भेजा जा रहा है।
नगर क्षेत्र में गैस संकट बढ़ता जा रहा है। जहां सप्ताह में एक दिन सिलिंडर मिलता था, अब दो से तीन सप्ताह का इंतजार करना पड़ रहा है। सिलिंडर किल्लत ने शादी-बरात वाले घरों की परेशानी भी बढ़ा दी है। विभाग को समस्या का संज्ञान लेते हुए गैस संकट को जल्द दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
देवेंद्र अधिकारी, व्यापारी मंडलसेरा
सर्दियों के दिनों में रसोई गैस की खपत बढ़ने से मांग अधिक रहती है, लेकिन नगर के लोगों को सामान्य दिनों के अनुसार भी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। आधे मंडसलेरा में अब भी रसोई गैस की किल्लत बनी है। एक महीने बाद भी विभाग गैस की किल्लत को दूर नहीं कर पाया है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
कैलाश आर्या, सभासद मंडलसेरा उत्तरी वार्ड
जब नगर क्षेत्र में अतिआवश्कीय सेवा में शामिल रसोई गैस का संकट है, तो ग्रामीण क्षेत्रों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। तय रूट के अनुसार सिलिंडर वितरण नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडलसेरा वार्ड में चल रहे रसोई गैस संकट का जल्द निदान किया जाना चाहिए।
रमेश गिरी गोस्वामी, उपभोक्ता मंडलसेरा