फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Contractual staff nurses demand year-wise appointment

संविदा स्टाफ नर्सों ने की वर्षवार नियुक्ति देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Contractual staff nurses demand year-wise appointment
ागेश्वर में विधायक को ज्ञापन सौंपती स्टाफ नर्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरकारी अस्पतालों में तैनात संविदा स्टाफ नर्सों ने वर्षवार नियुक्ति देने की मांग तेज कर दी है। नर्सों के शिष्टमंडल ने विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन दिया। उम्र अधिक होने पर आवेदन नहीं कर पाने वाली नर्सों को अनुभव के आधार पर समायोजन या मेरिट के आधार पर नियुक्ति देने की भी मांग की।
विज्ञापन

संविदा स्टाफ नर्सों ने विधायक को बताया कि सरकारी अस्पतालों में काम करते हुए स्टाफ नर्स को 10 से 15 साल हो गए हैं। उन्हें काम का अच्छा अनुभव भी हो चुका है। इस बीच कई नर्स 42 साल से अधिक उम्र के हो गए हैं। ऐसे में वह सरकार से निकाली गई विज्ञप्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकती। ऐसे नर्सों को अनुभव के आधार पर अन्य विभागों के संविदा कर्मचारियों की तरह समायोजित किया जाए। उन्होंने समायोजन नहीं होने पर वर्षवार या मेरिट के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की। कहा कि इस तरह से निर्णय होने पर आवेदक की उम्र से आगे निकल चुकी नर्स भी विज्ञप्ति में जारी 1238 पदों के लिए पात्र हो जाएंगे और नियुक्ति को लेकर वह मानसिक तनाव से भी मुक्त हो सकेंगे। इधर विधायक दास ने स्टाफ नर्सों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने और उन्हें उचित न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अनीता जोशी, नीतू लखेड़ा, निधि रावत, अंजू मेहरा, खड़क सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed