{"_id":"0ab22e8a7e36577aa9d1a8067bd53e8e","slug":"contractor-s-death-to-be-investigated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्कर की मौत के जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्कर की मौत के जिम्मेदार लोगों पर हो कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती घाटी के लोग सोमवार को बैजनाथ थाने पहुंचे। इन लोगों ने लकड़ी व्यापारी और संघर्षशील नेता पुष्कर खाती की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। रतिसेरा गांव निवासी पुष्कर खाती का शव चार दिन पहले बैजनाथ झील के पास मिला था।
पुष्कर खाती के पास सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पुष्कर ने अल्मोड़ा, नैनीताल जिले के कुछ व्यापारियों को घटना के लिए दोषी बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर का असर बताया गया है।
विज्ञापन
तब से पुष्कर के परिजन सुसाइड नोट के मुताबिक घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
जिसके विरोध में मृतक के परिजनों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने सोमवार को बैजनाथ थाने पहुंचकर पुलिस से दोषियों को पकड़ने की मांग की।
जिस पर थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा ने बताया कि सुसाइड नोट के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष से मिलने वालों में गौरव खाती, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रंजीत डसीला, इंद्र सिंह रावत, नरेंद्र गिरी, राम सिंह, डीसी पांडेय, प्रकाश कोहली आदि शामिल थे।