{"_id":"579a3dee4f1c1b365a21ea5f","slug":"contract-staff-of-the-institute-of-water-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संस्थान के संविदा कर्मियों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संस्थान के संविदा कर्मियों का आंदोलन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते पेयजल संस्थान के संविदाकर्मी
- फोटो : amar ujala
ठेकेदारी प्रथा बंद करने, कर्मचारियों को विभाग में समायोजन करने समेत कुल तीन मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह पेयजल संस्थान के संविदा कर्मी संगठन के शाखाध्यक्ष संजय परिहार के साथ नारेबाजी करते हुए संस्थान के खंडीय कार्यालय में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारी प्रथा से वह शोषण के शिकार हो रहे हैं। विभाग में उनका समायोजन होने से धन का दुरुपयोग रुकेगा।
विज्ञापन
पूर्व में महाप्रबंधक से मिले आश्वासन के बाद भी उन्हें छह महीने में वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वक्ताओं ने कहा कि लंबित समस्याओं के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। धरना देने वालों में नवीन पांडे, नरेंद्र परिहार, हरक कनवाल, नंदन राम, नईम अहमद, राजेंद्र जोशी, चंद्र शेखर कांडपाल, सुरेश जोशी, मोहन सिंह, सईम अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन