{"_id":"59beb2014f1c1b30688b50dc","slug":"continuous-fasting-of-villagers-continues-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, कमेड़ीदेवी (बागेश्वर)।
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी में धरना देते मजगांव के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किमी लंबी रंगथरा-मजगांव-चौनाला सड़क निर्माण की मांग को लेकर कमेड़ीदेवी में मजबे के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। अनशनकारियों ने इतने दिन बाद भी शासन-प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लेने पर नाराजगी जताते हुए जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
10वें दिन रविवार को योगेश सिंह रावत और हेमंत सिंह रावत अनशन पर बैठे। इसके अलावा इंजी. टीएस रावत, भीम सिंह, नारायण सिंह, उदय सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, जगदीश रावत, होशियार सिंह, हरीशचंद्र, विपिन जोशी, राजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, दरवान सिंह, प्रधान पुष्पा, नंदा बल्लभ, शिव दत्त पाठक, अर्जुन भट्ट ने अनशनकारियों के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
अनशन स्थल पर हुई सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि एक ओर सरकारें विकास के दावे कर रही हैं दूसरी ओर दो किलोमीटर सड़क के लिए क्षेत्र की जनता को इस तरह से सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। असुविधाओं के कारण लोग गांवों से पलायन कर रहे हैं। जब तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं किया जाता है अनशन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन