फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Construction works should be investigated on receipt of complaint

शिकायत मिलने पर हो निमारश़ण कार्यों की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Construction works should be investigated on receipt of complaint
बागेश्वर में दिशा समिति की बैठक लेते सांसद अजय टम्टा। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लोकसभा सदस्य अजय टम्टा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें सभी योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। सांसद ने विभागीय अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों की जांच करा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद ने मनरेगा, पीएमजीएसवाई, आयुष्मान आदि केंद्र पोषित योजनाओं का लक्ष्य पूरा करवाने को कहा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने संचार सेवा में सुधार की जरूरत बताई। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी ने तीन माह से बंद गिरेछिना रूट से थुनाई, मिहिनिया, भटोली मोटर मार्ग पर यातायात बहाली की मांग की। बताया कि एक अक्तूबर को अमसरकोट के पास हुए भूस्खलन के कारण सड़क बंद हो गई थी। तब से मलबा नहीं हटाया जा सका है। विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू, गरुड़ हेमा देवी, दीपा आर्या, उमेश राठौर, जगदीश कालाकोटी, विक्रम सिंह शाही आदि ने भी कई मामले उठाए। बैठक में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, पीडी शिल्पी पंत, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, ईई यूपीसीएल भास्करानंद पांडेय, पीएमजीएसवाई राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed