फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Construction of Valley Bridge at Bhani of Bhari-Song Road

भराड़ी-सोंग सड़क के भानी में वैली ब्रिज का निर्माण शुरू

Mon, 22 May 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 22 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Construction of Valley Bridge at Bhani of Bhari-Song Road
भानी में वैलीब्रिज के निर्माण पर लगे लोग। - फोटो : अमर उजाला

लोनिवि ने भराड़ी-सोंग सड़क के भानी के समीप कटी सड़क पर अब वैलीब्रिज का निर्माण करना शुरू कर दिया है। पुल के एक महीने के भीतर जुड़ने की संभावना है। लोनिवि ने पक्की सड़क के निर्माण के लिए 99.78 इस्टीमेट शासन को भेजा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि गत 10 दिन पहले हुई भारी बारिश से भराड़ी-सोंग सड़क के भानी के समीप सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया था। सड़क कटने से सोंग, सूपी, बदियाकोट और रेवतीघाटी की ओर जाने वाले वाहनों को तहसील मुख्यालय की बाजार से रीठाबगड़ पुल से होकर जाना पड़ रहा है। इसमें जहां वाहनों का काफी समय लग रहा है। वहीं यात्रियों को अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। संकरी सड़क पर जाम अलग से रहा है। प्रभावितस्थल का पिछले दिनों विधायक बलवंत भौर्याल ने जायजा लिया था।
विज्ञापन


विधायक ने लोनिवि को पुल का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि के ईई केके तिलारा ने बताया कि सड़क पर यातायात सुचारु करने के लिए फिलहाल वैलीब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद वहां पक्की सड़क का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए शासन को 99.78 लाख रुपये का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। पुल का निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्होंने लोनिवि से पुल का निर्माण शुरू पूरा करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed