फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Construction is not Uptomark said People

मोटर मार्गों पर मानकों के अनुरुप नहीं हो रहा कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Construction is not Uptomark said People
कपकोट के बदियाकोट-बोरबलड़ा मार्ग में इस तरह चल रहा निर्माण कार्य। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट तहसील के पिंडर घाटी में बन रही सड़कों के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाए हैं। डौला के ग्राम प्रधान ने पीएमजीएसवाई की तीन सड़कों में मानकों की अनदेखी करने, अवैध खनन करने और घटिया गुणवत्ता का डामरीकरण होने की बात कही है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और पीएमजीएसवाई से जल्द मामले का संज्ञान लेकर जांच करने की मांग की है। डौला के ग्राम प्रधान महेश सिंह दानू ने पीएमजीएसवाई को दिए ज्ञापन में बताया कि रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग का डामर छह महीने में ही उखड़ गया है। निर्माणाधीन मोटर मार्ग बदियाकोट-बोरबलड़ा और बदियाकोट-कुंवारी के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इन सड़कों पर गुणवत्ता विहीन सामग्री का प्रयोग हो रहा है। मार्ग निर्माण के नाम पर कई स्थानों पर अवैैध रूप से खनन किया जा रहा है। जिसके कारण वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार और श्रमिक जनप्रतिनिधियों के कहने के बावजूद मानक और गुणवत्ता की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं जिपं अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में ग्राम प्रधान ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को समस्या बताने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जिपं अध्यक्ष से भी अपने स्तर से मामले की जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

डौला के ग्राम प्रधान ने पिंडर क्षेत्र की तीन सड़कों में मानकों की अनदेखी को लेकर ज्ञापन दिया था। मैंने जेेई के माध्यम से एक बार जांच करवा ली है। होली बीतने के बाद मैं स्वयं जाकर तीनों सड़कों का निरीक्षण करुंगा। निरीक्षण में जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, ईई, पीएमजीएसवाई कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed