फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Constable Bharti Kicks Starts In Almora Bageshwar

पुलिस कॉस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा में पहले दिन 246 अभ्यर्थी रहे सफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Constable Bharti Kicks Starts In Almora Bageshwar
बागेश्वर पुलिस लाइन में भर्ती में आए युवाओं के दस्तावेज जांचते पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन शारीरिक परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो आदि कराई गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 400 अभ्यर्थियों बुलाया गया था। 282 ने ही भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें से 246 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया निपटाने के लिए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम थे। एसपी अमित श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी दिनभर भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

मालता स्थित पुलिस लाइन में सुबह 6.30 बजे से शारीरिक परीक्षा प्रारंभ हो गई थी। सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच की गई। इसके बाद एक-एक कर शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। शाम छह बजे तक शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शारीरिक भर्ती परीक्षा तीन जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि शारीरिक भर्ती परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों को भी आने वाले दिनों में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। वहां पर सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्शी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

गर्मी ने किया बुरा हाल
बागेश्वर। पुलिस लाइन में चल रही भर्ती प्रक्रिया में अधिकांश अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ आए थे। लंबे समय से शारीरिक प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने आसानी से हर चुनौती को पार किया। हालांकि कुछ युवा बिना पूर्व तैयारी के पहुंचे थे। ऐसे युवाओं को दौड़, जंप आदि के दौरान परेशानी हुई। तेज धूप और गर्मी का असर भी कुछ युवाओं में दिखा। जिसके चलते कुछ युवाओं को हल्के चक्कर आने की शिकायत हुई। भर्ती प्रक्रिया में मौजूद जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज पंत ने बताया कि कुछ युवाओं को गर्मी के चलते हल्की परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती को लेकर युवतियों में दिखा उत्साह
बागेश्वर। पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में युवकों के साथ युवतियां भी उत्साह के साथ भागीदारी कर रही हैं। लंबे समय के बाद हो रही भर्ती के लिए युवतियों में खासा उत्साह दिखा। भर्ती को लेकर युवतियों ने पुख्ता तैयारियां की थी। जिसकी झलक भर्ती प्रक्रिया के दौरान देखने को मिली। हर कठिन चुनौती को लड़कियों ने आसानी से पार किया।
अल्मोड़ा में 56 महिला, 86 पुरुष रहे अनुपस्थित
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। भर्ती के पहले दिन कुल 153 महिला अभ्यर्थियों को भाग लेना था लेकिन 97 अभ्यर्थी ही भर्ती में पहुंचे। 56 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। भर्ती में कुल 247 पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लेना था, जिसके सापेक्ष 161 अभ्यर्थी ही भर्ती में शामिल हुए जबकि 86 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने स्वयं मैदान में उतरकर भर्ती प्रक्रिया को अपनी देखरेख में संपन्न कराया। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
लंबी कूद, दौड़ में असफल रहे युवाओं के टूटे खाकी पहनने के अरमान
अल्मोड़ा। सेना की भर्ती की आश में पथराई आंखों में रविवार को पुलिस की भर्ती होने से उम्मीद की किरण नजर आई। पुुलिस लाईन स्थित भर्ती मैदान में बालक-बालिकाओं का जोश, उमंग देखते ही बन रहा था। युवाओं ने सफलता के झंडे गाड़ने के लिए भर्ती में पूरी ताकत झोक दीं। हालांकि कई अभ्यर्थी लंबी कूद, दौड़ आदि में असफल रहे। जिससे उनके खाकी पहनने के अरमान धरे के धरे रह गए।

वर्ष 2015 से अबकी बार पुलिस भर्ती हुई। सात साल के लंबे इंतजार के बाद हो रही पुलिस की भर्ती से युवाओं को काफी उम्मीदें है। कई युवा लंबे समय से सेना भर्ती की तैयारी में जुटे थे लेकिन भर्ती नहीं हो रही थीं। इस बीच पुलिस की भर्ती होने से अब वह काफी राहत महूसस कर रहे थे। भर्ती में आए कई युवाओं ने बताया कि वह लंबे समय से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे थे लेकिन जब भर्ती नहीं आई तो फिर पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया। इसके बाद पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अब भर्ती में रोजगार मिलने की उम्मीद है। संवाद

बागेश्वर पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऊंची कूद लगाता अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया के दौरान ऊंची कूद लगाता अभ्यर्थी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

बागेश्वर पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं की नापजोख करते पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज

बागेश्वर पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया के दौरान युवाओं की नापजोख करते पुलिस कर्मी। संवाद न्यूज- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed