{"_id":"570153af4f1c1b411ec81238","slug":"connection-closed-kausani-reap-toilet-hitech","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन कटते ही बंद हुआ कौसानी का हाईटेक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन कटते ही बंद हुआ कौसानी का हाईटेक शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिल का भुगतान नहीं होने से जल संस्थान ने कौसानी के हाईटेक शौचालय के पानी का कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटते ही इस हाईटेक शौचालय में ताले लटक गए हैं। इसके चलते यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही व्यापारियों और स्थानीय जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कौसानी में निर्मित हाईटेक शौचालय का संचालन सुलभ इंटरनेशनल की ओर से किया जाता है। कौसानी में संचालित होने वाले हाईटेक शौचालय के ऊपर जल संस्थान का सात हजार रुपये बकाया हो गया था।
विज्ञापन
लंबे समय से बिल जमा नहीं होने से जल संस्थान ने शौचालय का कनेक्शन काट दिया है। पानी की व्यवस्था नहीं होने से यह हाईटेक शौचालय पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
इसके चलते यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानी जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईटेक शौचालय के बकाया का भुगतान कर इसके नियमित संचालन की व्यवस्था करने की मांग की है।