{"_id":"58308b414f1c1b5936901b27","slug":"congressmen-distributed-fruits-to-the-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर इंदिरा गांधी को भावपूर्वक किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर इंदिरा गांधी को भावपूर्वक किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने मरीजों को बांटे फल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर भावपूर्वक याद किया। उन्होंने गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से इंदिरा के जीवन, बलिदान से सीख लेकर मजबूत राष्ट्र के लिए काम करने को कहा। इंदिरा गांधी द्वारा देश हित में किए गए कामों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने को कहा।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में लोकमणि पाठक, राजेंद्र परिहार, विनोद पाठक, मुन्ना पांडे, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हरीश त्रिकोटी, बाली राम, कैलाश मोहन, ईश्वर पांडे, भाष्कर टम्टा, दरबान राम, भगवत सिंह आदि थे। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी की अध्यक्षता में जिला महामंत्री किशन कठायत ने संचालन किया।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल जाकर रोगियों में फल बांटे। जोशी ने कार्यकर्ताओं से इंदिरा जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने को कहा। वहां युवक कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष गोविंद कठायत, कुलदीप मेहता, दर्शन कठायत, अंकुर उपाध्याय, सूर्यभानु दफौटी, लता खेतवाल, निशा चौहान, सेना कांडपाल, गोकुल परिहार, पंकज कुमार आदि थे।
विज्ञापन