फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congressmen burnt effigies of central and state government in protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने जलाया केंद्र और राज्य सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigies of central and state government in protest against inflation
बागेश्वर में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/गरुड़। बढ़ती महंगाई से कांग्रेस पार्टी में गहरी नाराजगी है। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन कर महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

नगर के एसबीआई तिराहे पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष पाठक ने कहा कि अच्छे दिन दिखाने का वादा करने वाली डबल इंजन की सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल के दाम आसमान छूं रहे हैं। सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह से विफल हो गई है। इस मौके पर प्रदेेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, राजेंद्र टंगड़िया, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, विनोद पाठक, धीरज कुमार, सरिता रावल, इंद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, कपकोट बाजार में भी कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सरकार को जन समस्याओं को लेकर कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक गढ़िया, नगर अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार पुतला फूंका। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता टीट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ केंद्र और प्रदेश सरकार प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस चुनाव निर्वाचन समिति के सदस्य रंजीत दास, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कोहली, राहुल बिष्ट,जितेंद्र मेहता, अशोक वर्धन,पवन पाठक, दयाल बिष्ट, संजय फर्स्वाण, दीपक कुमार, भगवती, बसंत नेगी,विमला, हरीश रावत विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed