फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress workers burnt effigies of the prime minister and the government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम और केंद्र सरकार के जलाए पुतले

Mon, 28 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Mon, 28 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt effigies of the prime minister and the government
बागेश्वर में पीएम और केंद्र के पुतले जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नारेबाजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। सभा में नोटबंदी से उपजी समस्या शीघ्र दूर नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन



सोमवार सुबह कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर जमा हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने कालेधन को लेकर 500 और 1000 रुपए नोट बंद तो कर दिए, लेकिन क्या 2000 के नोट से कालेधन में कमी आएगी। लोगों को बैंकों और एटीएम से आवश्यकता के अनुसार पैसा नहीं मिलने के कारण उनके सारे काम प्रभावित हो गए हैं। छोटे नोट नहीं मिलने के कारण समस्या और भी विकट हो गई है। केंद्र ने बगैर पूर्व तैयारी के 500 और 1000 नोट बंद करके लोगों की समस्या दोगुनी कर दी है। पुतला दहन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र परिहार, संजय साह जगाती, विनोद पाठक, सुरेश खेेतवाल, मुन्ना पांडे, रंजीत दास, आनंद बघरी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनीता टम्टा, किशन गिरि, पन राम, राजेंद्र कांडपाल, पूरन सिंह, सुल्तान खान, गिरीश टंगड़िया, दिनेश जोशी, शेर सिंह कपकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन



उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांडा पड़ाव में नारेबाजी के साथ  नोटबंदी के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में वह नारेबाजी कर रहे थे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी तो की, लेकिन लोगों को सुविधा देने के लिए कुछ भी नहीं किया।  वहां विरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, बंशीधर कांडपाल, भगवान माजिला, गंगा लाल वर्मा, चंद्र सिंह धपोला, मनोज कुमार, गणेश दत्त, मुन्ना, प्रकाश भट्ट,  उमाकांत मिश्रा, दीप चंद्र कांडपाल, गुंसाई राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed