फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Congress will win in Bageshwar with a big margin: Yashpal

बागेश्वर में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: यशपाल

Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 15 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Congress will win in Bageshwar with a big margin: Yashpal
बागेश्वर में प्रत्याशी घो​​षित करने के दौरान मीडिया से वार्ता करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क
बागेश्वर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि कांग्रेस बागेश्वर उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा सरकारों की विफलता से नाराज हैं। इसका लाभ कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा।
विज्ञापन


सोमवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस यह चुनाव जातिवादी , विकास अवरुद्ध करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ेगी। कांग्रेस किसान, युवा, बेरोजगारों के साथ अन्याय करने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। यह चुनाव भाजपा के घटते जनाधार का सबूत देगा। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि कांग्रेस यह चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज से जनता परेशान हो गई है। भाजपा का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। कहा कि सभी पार्टीजन मिलकर बसंत कुमार को चुनाव लड़ाएंगे और जिताएंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, जिला प्रभारी महेंद्र लुंठी, प्रत्याशी बसंत कुमार, पार्टी जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर वोटर तक जाएगी कांग्रेस: लूंठी
गरुड़(बागेश्वर)। कांग्रेस के जिला प्रभारी महेंद्र लूंठी ने कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार हर वोटर तक जाएगी और भाजपा सरकार की विफलताओं को सामने रखेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार कांग्रेस संगठन की मजबूत तैयारी को देखकर नामांकन से पहले ही घबरा गई है। यही कारण है कि अभी से सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के मनसूबों को किसी हालत में पूरा नहीं होने देगी। बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गिरीश कोरंगा, लक्ष्मण आर्या, प्रकाश कोहली, जीतेंद्र मेहता, संजय फर्स्वाण, भरत फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed