{"_id":"62f3f520eb7d2f2a760ff255","slug":"congress-rally-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4720700168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा, दूध, दही में जीएसटी लगाना अर्थव्यवस्था चौपट होने का परिणाम:करन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा, दूध, दही में जीएसटी लगाना अर्थव्यवस्था चौपट होने का परिणाम:करन
विज्ञापन
बागेश्वर में पत्रकारों से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और साथ में मौजूद कांग्रेस न
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। यही कारण है कि सरकार को आटा, दाल, चावल, दूध, दही में जीएसटी लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सरकार के निर्णय से साफ हो गया है कि सरकार का खजाना खाली पड़ गया है।
बागेश्वर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में नरेंद्र मोदी और भाजपा के बड़े नेता कहते थे कि रुपये की कीमत गिरने से प्रधानमंत्री की साख गिरती है। आज रुपया निचले स्तर पर चला गया है लेकिन पीएम और भाजपा को साख गिरती हुई नहीं दिखाई दे रही है। माहरा ने कहा कि भाजपा ने देश को महंगाई की आग में झोंक दिया है। आज 1100 से अधिक रसोई गैस सिलिंडर की कीमत हो गई है। भाजपा के नेता महंगाई होने की बात सिरे से खारिज करते हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जिस प्रकार के हालात हैं, उनसे निपटने के लिए कांग्रेस को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली पड़ी है। जनता को जागरूक होकर सरकार को सचेत करने का काम करना चाहिए। इससे पूर्व गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण से यात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर के विभिन्न मार्गों में यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
भाजपा जान गई कि गांधी और तिरंगे के बिना नहीं हो पाएगी राजनीति
बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को पता चल गया है कि भारत में गांधी जी और तिरंगे के बगैर राजनीति नहीं हो सकती इसलिए आजादी की लड़ाई से दूर रहे भाजपाइयों को आज तिरंगे की याद सता रही है। उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा फहराने के अभियान में ध्वज नियमावली का पालन होना चाहिए। संवाद
अग्निपथ योजना उत्तराखंड के लिए घातक
बागेश्वर। माहरा ने कहा कि अग्निपथ योजना लागू होने के बाद उत्तराखंड के गांवों में पूर्व सूबेदार, पूर्व कैप्टन, पूर्व कर्नल दिखाई देने मुश्किल हो जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों को जबरन रिटायर करने पर भी विरोध किया। संवाद
कांग्रेस बनेगी कैडर बेस पार्टी
बागेश्वर। करन माहरा ने कहा कि उनका पूरा प्रयास पार्टी को कैडर बेस पार्टी बनाने यानी कार्यकर्ताओं की पार्टी बनाने का है। कांग्रेस को नेताओं की पार्टी की छवि से बाहर निकालने पर फोकस किया जा रहा है। संवाद
ये रहे मौजूद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, कांग्रेस के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेंद्र टंगड़िया, रंजीत दास, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनील भंडारी आदि।

बागेश्वर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में निकला भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा। स- फोटो : BAGESHWAR