फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   congress protested in bageshwar

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
congress protested in bageshwar
बागेश्वर में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा/बागेश्वर। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसियों ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। बुधवार को जगह-जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार को जन सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के चौघानपाटा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि भाजपा शासनकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इससे दैनिक उपभोग की जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं और जनता परेशान है। सरकार लगातार रसोई गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। सब्सिडी के नाम पर मात्र 20 से 30 रुपये जनता के खातों में डालकर सरकार लोगों को छल रही है। कोरोनाकाल में जहां एक ओर लोगों का रोजगार छिन रहा है और कामधंधे ठप हो गए हैं वहीं दूसरी ओर सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता पर दोहरी मार कर रही है। वहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महामंत्री गीता मेहरा, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, चंद्र कुमार फौजी, जितेंद्र प्रसाद, नगर उपाध्यक्ष अंबी राम आदि थे।
विज्ञापन

बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली, पानी की दरों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार को निकम्मी करार दिया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी को कांग्रेस पार्टी जनता के बीच ले जाएगी। वहां जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, बाला राम, महेश पंत, इंदिरा जोशी, भूपेश खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीखेत और द्वाराहाट में गरजे कांग्रेसी
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। रानीखेत और द्वाराहाट में कांग्रेसियों ने महंगाई को लेकर विरोध जताया। द्वाराहाट में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि विकास प्राधिकरण आम लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। इसे तत्काल खत्म किया जाना चाहिए। भाजपा विकास कार्य भुलाकर सिर्फ राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने में व्यस्त है। यहां पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला, ब्लॉक अध्यक्ष डिगर बिष्ट, नगर अध्यक्ष कमल साह, जिला पंचायत सदस्य पंकज कुमार, नारायण रावत, अशोक कुमार, दर्शन साह, राजेंद्र रौतेला, प्रकाश अधिकारी, निर्मल मठपाल, प्रताप रावत, संतोष चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन कुमार, भारत भूषण, प्रताप गिरी, राजेंद्र कुमार आदि थे। उधर, रानीखेत गांधी चौक पर पुतला दहन में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, सोनू कुरैशी, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, अगस्त लाल शाह, पंकज गुर्रानी, कुलदीप कुमार, अमन शेख, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।

गरुड़ में भी जताया विरोध
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को गांधी चबूतरे पर इकट्ठा होकर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, रंजीत दास, बसंत नेगी, राहुल बिष्ट मनोज कुमार, प्रकाश कोहली, दिगविजय फर्स्वाण, कैलाश चंदोला, कैलाश पवार, लक्की वर्मा, पनी राम, अशोक वर्धन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed