फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Conga Khashta wins Kande Kanyal seat

कांग्रेस की खष्टी ने जीती कांडे कन्याल सीट

Sat, 15 Dec 2018 11:16 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Published by: Almora desk Updated Sat, 15 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Conga Khashta wins Kande Kanyal seat
बागेश्वर में विजेता खष्टी देवी को प्रमाण पत्र देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. गोपाल राम के निधन के बाद रिक्त हुई कांडे कन्याल सीट पर हुए उप चुनाव में  स्व गोपाल राम की पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी खष्टी देवी ने जीत दर्ज की है। खष्टी ने भाजपा के कमलेश कुमार को 1346 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


 जिला पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की खष्टी देवी व भाजपा के कमलेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला था। 25 ग्राम पंचायतों के 25 मतदान केंद्रों में 13 दिसंबर को हुए मतदान में कुल 2867 मत पड़े थे। शनिवार को विकास खंड सभागार में हुई मतगणना में कांग्रेस की खष्टी देवी को 2061 तथा भाजपा के कमलेश कुमार को मात्र 715 मत मिले। 91 मत अवैध पाए गए। खष्टी देवी को 1346 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्हें आरओ राकेश तिवारी ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, कपकोट नपं अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, महेश कांडपाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, विरेंद्र नगरकोटी ने जीत पर खुशी व्यक्त की है।  
विज्ञापन

 
कांडा में निकला विजय जुलूस 
कांडा। खष्टी की जीत पर कांडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने इसे पूर्व जिपं सदस्य स्व. गोपाल राम को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि स्व गोपाल राम की लोकप्रियता का फिर से प्रमाण मिला है। कांडे कन्याल की जनता ने खष्टी को जिताकर स्व गोपाल राम को श्रद्धांजलि दी है।  इस मौके पर प्रमुख गोपा धपोला, पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया,  ब्लाक अध्यक्ष दीप कांडपाल, बबलू कांडपाल, विरेंद्र नगरकोटी, गंगा लाल, नाथ राम, कुंदन सिंह, अजय साह, ईश्वरी लाल, हीरा प्रकाश, दीप वर्मा, किशोरी वर्मा, प्रमोद जोशी, नंदन सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed