{"_id":"64c958594ca9ab083d084394","slug":"competition-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-645-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चित्रकला और कहानी से जाना मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चित्रकला और कहानी से जाना मतदान का महत्व
Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा उप चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप की टीम सक्रिय हो गई है। स्वीप मार्गदर्शन में स्कूल-कॉलेज में गठित मतदाता साक्षरता क्लब मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला और कहानियों के माध्यम से मतदान के महत्व को जाना और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मतदाता साक्षरता क्लब के संयोजक राजेश्वरी कार्की और हरीश चंद्र सिंह फर्स्वाण ने विद्यार्थियों को राजतंत्र और लोकतंत्र की परिभाषा और दोनों व्यवस्थाओं के बीच के अंतर को बताया। विद्यार्थियों ने विद्यालय की दीवारों पर मतदान से संबंधित चित्र उकेरे और चित्रों के माध्यम से कहानी गढ़ी। छात्र-छात्राओं ने अपने घर और गांव के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपक आर्या, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय, शिव बरन राजपूत, आरके मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद