फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Committees told their preparations

सभी समितियों ने बताई अपनी तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Committees told their preparations
नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य बंसती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरे? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के सफल आयोजन के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में मेला समितियों की संयुक्त बैठक हुई। इस मौके पर समितियों ने मेले को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

बैठक में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि उत्तरायणी मेला पौराणिक, धार्मिक, व्यापारिक मेला है। इस मेले के सफल आयोजन/संचालन के लिए संयुक्त समितियों का गठन किया गया है। इनमें सांस्कृतिक, स्वागत, झांकी, मंच व्यवस्था, आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, अलाव व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, खेल समिति, मेहंदी समिति, ऐपण, कुमाऊंनी व्यंजन, प्रचार-प्रसार आदि समितियां शामिल हैं। सभी समितियों को दायित्व दिए गए हैं। समितियों को मेले में आने वाले व्यापारियों, कलाकारों एवं आगंतुकों को जरूरी सुविधा दिलाना है। इस मौके पर कहा गया कि नगर में सफाई व्यवस्था भी सुधारी जाएगी। इस ऐतिहासिक मेले को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन

बताया कि सांस्कृतिक, खेलकूद, ऐंपण, मेहंदी, कुमाऊंनी व्यंजन, स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि मेले के मुख्य आकर्षण होंगे। बैठक में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम योगेंद्र सिंह ने भी कई सुझाव दिए। एडीएम राहुल कुमार गोयल ने कहा कि सभी समितियों में शामिल सभी लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मेले के लिए मिले सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जायेगा। जिला पूर्ति विभाग मेले में आने वाले व्यापारियों एवं मेलार्थियों को डीजल, पेट्रोल, मिट्टी तेल की पर्याप्त व्यवस्था कराएगा। संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया। बैठक में सीवीओ डॉ. उदय शंकर, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डीएस गोस्वामी, ईओ राजदेव जायसी, कोतवाल मदन लाल, रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार, हीरा बल्लभ भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, जगदीश जोशी, संजय शाह जगाती, किशन सिंह मलड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed