फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Combat Specialist Environmental Assessment Authority and Committee Meeting

पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण एवं विशेषज्ञ अंकन समिति की बैठक

Fri, 24 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Combat Specialist Environmental Assessment Authority and Committee Meeting
illegal mining

बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण एवं विशेषज्ञ अंकन समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले में पांच हेक्टेअर से नीचे की सोप स्टोन माइन की पर्यावरणीय अनुमति के बारे में जिला सर्वे रिपोर्ट तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने जिला एक्सपर्ट कमेटी को माइन प्लान को गहनता से चेक करने के निर्देश दिए। डीएम ने माइन क्षेत्र का पूरा पर्यावरणीय सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रों में आने वाले माइंस की अनुमति पटवारी से खसरे के पूरे फार्मेट पर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ आधार नंबर की अनिवार्यता सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने सर्वे में पेयजल स्रोत, बंदोबस्ती रास्ते, आवासीय भवनों की 50 मीटर परिधि को चिह्नित कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भूमि का उपयोग किस प्रयोजन के लिए किया जा रहा है, यह जानकारी होना भी जरूरी है। बैठक में डीएफओ एमबी सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, अल्मोड़ा मैग्नेसाइट के प्रबंध निदेशक योगेश शर्मा, ईई एनके सती, एसडीएम श्याम सिंह राणा, उपनिदेशक माइंस राजपाल लेघा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed