{"_id":"61ba350071df81657e6a15c8","slug":"cold-weather-in-bageshwar-bageshwar-news-hld447745672","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के करवट बदलने से बीमारियों में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के करवट बदलने से बीमारियों में इजाफा
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मौसम के करवट बदलने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में वायरल फीवर, हार्ट और श्वास संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। डॉक्टर लोगों को ठंड से बचने और सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में अमूमन ढाई के करीब ओपीडी होती है। इनमें सामान्य जांच कराने वालों की संख्या अधिक रहती थी। अब रोजाना तीन सौ के करीब ओपीडी हो रही है। इनमें अधिकांश मरीज बुखार, दमा, हार्ट और ठंडे के दिनों में होने वाली एलर्जी से संबंधित हैं।
जिला अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, दमा, हार्ट और आंख संबंधी परेशानी के आ रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. चंद्रमोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि इन दिनों ठंड बढ़ रही है। इसके कारण सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहना बेहद जरूरी है। कहा कि स्वास्थ्य को लेकर जरा सी भी लापरवाही बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
ठंडी वस्तुओं के प्रयोग से करें परहेज, उबला पानी पिएं
बागेश्वर। जिला अस्पताल में जांच कराने वाले रोगियों को डॉक्टर ठंडी वस्तुओं का प्रयोग करने से बचने और पानी उबालकर पीने की सलाह दे रहे हैं। शरीर को गर्म कपड़ों से ढंकने, बुजुर्गों को विशेष रूप से ठंड से बचाने और संतुलित भोजन देने को कहा जा रहा है। जुकाम या बुखार होने पर डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही दवा लेने और मास्क का नियमित प्रयोग करने की सलाह भी दी जा रही है।
अस्पताल में भर्ती होने वालों की हो रही कोरोना जांच
बागेश्वर। कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस को देखते हुए जिला अस्पताल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल में एडमिट होने वाले मरीजों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई जा रही है। वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की भी जांच हो रही है।
ठंड बढ़ने पर मौसमी बीमारियां भी बढ़ जाती हैं, हालांकि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तरह ही बनी है। वायरल और श्वास से संबंधित कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
डॉ. विनोद कुमार टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।