फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Coach kamlesh Houner'd in Dehradun

Bageshwar News: कोच कमलेश देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित

Sat, 25 Mar 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Coach kamlesh Houner'd in Dehradun
कोच कमलेश देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित।
बागेश्वर। खेल में जिले को अलग पहचान दिलाने वाले ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी को राज्य के प्रतिष्ठित देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया। पूर्व में राष्ट्रीय ताइक्वांडो टीम के कोच रह चुके तिवारी अब भी प्रदेश की टीम के कोच हैं।
विज्ञापन

जिले के 65 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और 12 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने वाले कोच तिवारी का चयन वर्ष 2020-21 के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए हुआ था। परेड ग्राउंड देहरादून के सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या, खेल सचिव अभिनव कुमार, खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर, विधायक खजान दास की मौजूदगी में सीएम धामी ने उन्हें शॉल ओढ़ाया। तीन लाख रुपये का चेक और प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढि़या, डीएम अनुराधा पाल, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, सीईओ गजेंद्र सौन, अनिल कार्की आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



वर्ष 1988 में शुरू किया ताइक्वांडो खेलना, 1996 से कोचिंग
बागेश्वर। राइंका तुपेड़ के शिक्षक कमलेश ने वर्ष 1988 में ताइक्वांडो खेलना शुरू किया। उन्होंने जूनियर वर्ग में राज्य स्तर पर सात और राष्ट्रीय स्तर पर एक स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2001 में उन्होंने सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी की। वर्ष 1996 से उन्होंने कोचिंग की शुरुआत की। उनसे प्रशिक्षण लेकर गजेंद्र परिहार और महेंद्र परिहार ने ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खेलीं हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में उनके शिष्य अनिल देव, भूपेंद्र गढि़या, एशियन कैडेट्स में हेमंत गढि़या, वर्ल्ड कैडेट्स चैंपियन में भूपेश रावत ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उनके शिष्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर 200 से अधिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed