{"_id":"57fbd1084f1c1b2b7a28e2c6","slug":"cm-today-will-meet-the-families-of-the-young-dalit-village-beta","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक के परिजनों से मिलने आज भेटा गांव जाएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित युवक के परिजनों से मिलने आज भेटा गांव जाएंगे सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को सानीउडियार के भेटा गांव में गला काटकर मार दिए गए दलित युवक के घर जाकर परिजनों से मिलेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने गांव से कुछ दूरी पर अस्थाई हेलीपैड तैयार कर लिया है। मालूम हो कि पांच अक्तूबर की शाम को सानीउडियार के भेटा गांव में गेहूं पिसाने चक्की में गए दलित युवक सोहन राम की शिक्षक ललित कर्नाटक ने गला काटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों से मृतक युवक के परिजनों केे सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। तमाम क्षेत्रवासियों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग मृतक की पत्नी मीना देवी, पिता फकीर राम और माता शांति देवी को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। दलित युवक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को भेटा गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल, पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह और एसडीएम फिंचा राम चौहान ने क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भेटा गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर खेतों में अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकॉप्टर से 10.30 बजे बागेश्वर के लिए रवाना होंगे। 11.30 बजे उनका हैलीकॉप्टर भेटा गांव के समीप खेतों में बनाए गए अस्थाई हैलीपैैड में उतरेगा।
विज्ञापन
वहां से 11.35 बचे वे कार से भेटा गांव में मृतक सोहन राम के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देंगे। लगभग 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद एडीएम एसएस जंगपांगी ने सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सूचना के साथ मौके पर मौजूद रहने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी कांडा पहुंच गए।