{"_id":"474b1ebb2a8dc2ddb34252883dfaa161","slug":"cm-sent-letters-to-legislators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने सीएम को पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने सीएम को पत्र भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ललित फर्स्वाण ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजा है। जिसमें राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत स्कूलों में तैनात प्रयोगशाला सहायकों और कार्यालय सहायकों को नियमित करने की पैरवी की गई है। विधायक ने कहा है केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण राज्य में इस कार्यक्रम के तहत कार्यरत 1831 लोग बेरोजगार हो गए थे।
विज्ञापन
जिन्हें राज्य सरकार ने अपने संसाधनों के माध्यम से बहाल किया। यह लोग पांच साल से पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। मानदेय कम होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रयोगशाला सहायक और कार्यालय सहायक नियमित करने की मांग कर रहे हैं। युवाओं को राज्य में ही नियमित रोजगार दिलाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी सहायकों को नियमित कर दिया जाए।
विज्ञापन