फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Helpline review Meeting

Bageshwar News: सीएम हेल्पलाइन पर यूपीसीएल की अधिक शिकायतों से डीएम खफा

Wed, 19 Mar 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 19 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
CM Helpline review Meeting
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा की। उन्होंने पोर्टल में यूपीसीएल के शिकायतों की संख्या अधिक होने पर नाराजगी जताई। विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई बैठक में डीएम भटगांई ने कहा कि शिकायतों का समय पर निदान किया जाना जरूरी है। विभागों की समस्याओं के प्रति इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेने और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के बाद ही उसे बंद करने को कहा।
विज्ञापन

चेताया कि भविष्य में शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को स्वयं प्रत्येक शिकायतकर्ता को फोन कर उनकी समस्या समझने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को प्रतिदिन लॉग इन कर शिकायतों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हैलो बागेश्वर में आने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने को कहा। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम सदर मोनिका, अनुराग आर्या, सीओ अजय लाल साह समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed