फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   CM Dhami in Bageshwar

बागनाथ मंदिर के समीप बनेगी मिनी झील:मुख्यमंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami in Bageshwar
बागेश्वर में विधायक दास की पुत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर वैवाहिक जीवन की शुभकामना देते सीएम। विज? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागनाथ मंदिर के समीप सरयू नदी में मिनी झील बनाने की घोषणा की। उन्होंने विधायक चंदन राम दास के अनुरोध पर जिला मुख्यालय के खोली में जिला अस्पताल का अलग से भवन बनाने के साथ ही शहीद राम सिंह बोरा हाईस्कूल भगरतोला का उच्चीकरण करने, काफलीगैर में डिग्री कॉलेज खोलने, गरुड़ डिग्री कॉलेज में अगले सत्र में पीजी की कक्षाएं चलाने की घोषणा की। जिला बने के 24 वर्ष बीतने के बाद भी बागेश्वर का जिला अस्पताल सीएचसी के भवन में संचालित होता है। सीएम का भाजपाईयों ने 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने गरुड़ तहसील में सब रजिस्टार की नियुक्ति, राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ और सिरकोट में इंटरमीडिएट में गणित विषय का सृजन, प्रवक्ता की नियुक्ति, तहसील गरुड़ के बार भवन के निर्माण के लिए 25 लाख की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इंटर कॉलेज गागरीगोल में विज्ञान विषय की मान्यता देने की घोषणा की। बागेश्वर में सर्किट हाउस निर्माण कराने के साथ ही चंडिका और नीलेश्वर मंदिर को पर्यटन की दृृष्टि से विकसित करने की घोषणा की। बागेश्वर में लागू महायोजना का आंकलन कर इसको समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने स्वरोजगार योजनाओ के नौ लाभार्थियों को 45 लाख के चेक बांटे और जिला योजना से 10 लाख की लागत से संचालित फिश-डिश मोबाइल प्रचार वैन का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह ने कहा कि बागेश्वर में वर्ष 1978 से कैंपस का दर्जा देने की मांग उठ रही थी। भाजपा सरकार ने बागेश्वर के लोगों का यह सपना पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कैंपस में छात्राओं के लिए कॉमन रूम, खेल संसाधन जुटाने और 25 कंप्यूटरों की व्यवस्था करने के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बागेश्वर डिग्री कॉलेज से स्ट्रांग रूम हटाने का भी आश्वासन दिया। नवंबर तक कॉलेजों के सभी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सांसद अजय टम्टा, विधायक चंदन राम दास और विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने विकास कार्य गिनाए। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल के संचालन में हुई सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया आदि मौजूद थे।
बागेश्वर के लोगों को दिखाया रेल लाइन का सपना
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर के लोगों को रेल लाइन का सपना दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल लाइन पर विशेष रुचि दिखाते हुए फाइनल सर्वे के लिए 28 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि 154 किमी लंबी टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की फाइनल सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। कहा कि बागेश्वर के लोग खटीमा, बनबसा होते हुए दिल्ली के लिए जाएंगे।
लगता है कोरोना का खतरा टल गया?
बागेश्वर। सीएम के बागेश्वर दौरे में कोविड गाइड लाइन की खूब धज्जियां उड़ी। खुद सीएम पुष्कर धामी, मंत्री धन सिंह, मंत्री यतीस्वरानंद, सांसद अजय टम्टा, बागेश्वर के दोनों विधायक, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, दोनों मंच संचालकों के साथ ही किसी भी भाजपा नेता ने मास्क नहीं पहना था। डीएम विनीत कुमार, एसपी अमित श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने अवश्य मास्क पहना था। अस्पताल में आईसीयू के उद्घाटन के मौके पर सीएम मास्क पहने नजर आए।
पत्रकार दीर्घा पर भाजपाईयों का कब्जा
बागेश्वर। वीआईपी दौरे में बागेश्वर में अक्सर पत्रकारों को अव्यवस्था झेलने पड़ती है। बुधवार के सीएम के दौरे में भी पत्रकार अव्यवस्था से दो-चार हुए। पत्रकार दीर्घा पर भाजपा के आईटी सेल और भाजपाई का कब्जा था। वरिष्ठ पत्रकारों ने तक खड़े-खड़े कवरेज की। पुलिस, प्रशासन ने दर्शक दीर्घा से अनधिकृत लोगों को हटाने की जहमत नहीं उठाई। सभा शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने वरिष्ठ पत्रकारों के लिए भाजपाइयों से कुर्सी खाली कराई।
सीएम रेल की बात कह रहे थे, भीड़ से आवाज आई चुनावी घोषणा तो नहीं
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंच से टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण जल्द होने की बात कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से आवाज आई कि यह चुनावी जुमला तो नहीं है। इस पर सीएम ने कहा कि अरे भई सर्वे के लिए 28 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं।
सीएम ने डीएम से पूछा कि कितने शिविर लगाए, भीड़ से आवाज आई नहीं लगे
बागेश्वर। सीएम धामी ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने डीएम विनीत कुमार से पूछा कि जिले में कितने शिविर लगे। डीएम ने कहा कि 16 शिविर लगे हैं। भीड़ से आवाज आई कि शिविर नहीं लगे हैं। इस पर सीएम ने कहा कि जहां शिविर नहीं लगे हैं, लग जाएंगे।
विधायक की बेटी को दिया आशीर्वाद
बागेश्वर। मुख्यमंत्री धामी ने विधायक चंदन राम दास के आवास पर जाकर उनकी पुत्री गुंजन बाला को आशीर्वाद दिया। गुंजन का 15 अक्तूर को विवाह होना है। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, मंत्री धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और भाजपा नेता मौजूद थे। सीएम ने विधायक दास के आवास पर भोजन किया।
वृक्ष पुरुष मलड़ा ने सीएम को भेंट किए बरगद और चंदन के पौधे
बागेश्वर। लाखों पौधे रोप चुके वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने मुख्यमंत्री को चंदन और बरगद के पौधे के साथ ही स्वलिखित थ्वाड़ भरपाई और महत्वाकांक्षा पुस्तक भेंट किए।
विधायक भौर्याल ने सीएम को भेंट की तलवार
बागेश्वर। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तलवार भेंट की। तलवार हाथ में पकड़कर सीएम गदगद दिखे। तलवार हाथ में लहराई।

तीन घंटे बागेश्वर में रहे मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.36 बजे बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान स्थित अस्थायी हेलीपैड पहुंचे। शिलान्यास, लोकार्पण, अभिवादन स्वीकार करने के बाद सीएम ने 2.51 बजे से 3.20 बजे तक सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात जिला अस्पताल में आईसीयू वार्ड का उद्घाटन किया। अपरान्ह 4.35 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed