{"_id":"59207b2c4f1c1bdb30f23f95","slug":"closed-road-from-kakot-kamari-road-people-get-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कपकोट-कर्मी सड़क बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कपकोट-कर्मी सड़क बंद, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
कपकोट-कर्मी सड़क शरण के समीप मलबा भरने से लोग परेशान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार शाम हुई भीषण बारिश से पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़क की पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण शरण के समीप बंद हो गई है। मलबा नहीं हटने के कारण पिंडर घाटी के गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हुए हैं। उधर भानी गांव के समीप कटी भराड़ी-सोंग सड़क के 10 दिन बाद भी ठीक नहीं होने से सरयू और रेवती घाटी को जाने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कुछ वाहन कपकोट होते हुए रीठाबगड़ पुल से होकर जा रहे हैं तो कई टैक्सी चालक वाहनों को सरयू के ऊपर जान हथेली में रखकर दौड़ रहे हैं। इससे वहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने पीएमजीएसवाई और लोनिवि से बंद सड़कों को शीघ्र खोलने को कहा है।
विज्ञापन
मालूम हो शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई। ईई गंगा सिंह चुफाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को जेसीबी चलाकर सड़क पर यातायात शीघ्र दुरूस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
उधर 10 दिन पहले हुई भारी बारिश से भराड़ी-सोंग सड़क भानी गांव के समीप कट गई थी। इसमें भी आज तक यातायात दुरुस्त नहीं हो सका है। सड़क के ठीक नहीं होने के कारण खास तौर पर सरयू और रेवती घाटी को जाने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
वाहनों को तहसील मुख्यालय के बाजार होते हुए रीठाबगड़ पुल से होकर जाना पड़ रहा है। इसमें लोगों को अतिरिक्त किराया भाड़ा देना पड़ रहा है। कई टैक्सी चालकों जान हथेली में रखकर सरयू से होकर जा रहे हैं। लोगों का कहना है इस बीच जिस तरह से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। यदि सरयू उफना गई तो वाहनों के सरयू में समाने का खतरा बना है। लोगों ने लोनिवि से सड़क शीघ्र खोलने को कहा है।