फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cleaning of Sarayu in Bageshwar

पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने किया सरयू को साफ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Sarayu in Bageshwar
बागेश्वर में सरयू नदी पर स्वच्छता अभियान चलाते महर्षि विद्या मंदिर के एनसीसी कैडेट। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुनीत सागर अभियान के तहत 81 यूके बटालियन एनसीसी कैडेटों ने सरयू नदी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नदी में जमा कूड़े और गंदगी को साफ किया गया। जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नदियों को साफ रखने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को होने वाले समुद्री दिवस को लेकर कैडेटों ने सरयू नदी के आसपास और तट में एकत्र प्लास्टिक कूड़े और अन्य कचरे को साफ किया। सूबेदार राबिन थापा के नेतृत्व में कैडेटों ने प्रेरणादायक नारों के साथ लोगों को नदियों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। राइंका के एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने बताया कि समुद्री दिवस का आयोजन समुद्री व्यापार और यातायात के प्रति जागरुकता के लिए किया जाता है। इसके तहत चलाए जा रहे पुनीत सागर अभियान के तहत जलधाराओं और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि चार अप्रैल को नगर के विभिन्न विद्यालयों के कैडेट नगर में विशाल जागरूकता रैली निकालेंगे। कार्यक्रम में 200 कैडेट शामिल होकर सरयू और गोमती संगम पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। शनिवार को चले स्वच्छता अभियान में 65 कैडेटों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed