{"_id":"5918972c4f1c1b152285375f","slug":"cleaning-mission-continued-at-bhagirathi-and-saryu-gomati-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी नाले और सरयू-गोमती संगम में चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी नाले और सरयू-गोमती संगम में चला सफाई अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 14 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू संगम पर सफाई करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र भागीरथी अभियान के तहत बागेश्वर के भागीरथी नाले में रविवार को सफाई अभियान जारी रहा। दर्जनों की संख्या में स्वयं सेवियों ने नाले में उतरकर कूड़ा-करकट साफ किया। इधर व्यापार संघ और दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने सरयू-गोमती संगम में सफाई की।
रविवार को कोर कमेटी के सदस्य सुबह से ही सफाई के लिए भागीरथी नाले में उतरे। इसके बाद लोगों ने नाले में जमा गंदगी व कूड़ा करकट को बोरों में भरकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे नगरपालिका के वाहन से निस्तारित किया गया।
इस अभियान में आलोक पांडेय, भूपेंद्र जोशी, जीसी जोशी, भैरव पांडेय, हरीश भट्ट, कमल मेहरा, हरीश दफौटी, अक्षय कोरंगा, केवलानंद जोशी, संजय साह आदि शामिल थे। इधर व्यापार मंडल और दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने सरयू संगम में सफाई की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने अधजली लकड़ियों को एकत्र किया और संगम से कूड़ा करकट एकत्र कर निस्तारित किया। लोगों से भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, उमेश साह, गोविंद साह जगाती, नितिन साह, मोहित साह, पंकज, त्रिलोक पांडे, नवीन साह, राजा साह आदि शामिल थे।