फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminties- people face problems.

Bageshwar News: बागेश्वर, कपकोट और गरुड़ के जंगलों में लगी आग

Mon, 05 Jun 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Civic aminties- people face problems.
बागेश्वर। जिले में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार रात को जिला मुख्यालय समेत कपकोट, गरुड़ और धरमघर के जंगलों में आग लग गई। जिला मुख्यालय समेत घाटी वाले क्षेत्रों में धुआं फैलने से लोगों को सांस और आंख संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से सटे मालता पुलिस लाइन के पास का जंगल रात को जलने लगा। आग तेजी से फैलती जा रही थी। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। कपकोट के चिरपतकोट के जंगल में आग लगने से एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान हुआ है। कपकोट के पुंगर कक्ष में भी एक हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र आग की चपेट में आ गया। करीब दो घंटे तक जंगल जलता रहा। वन विभाग की टीम ने आग बुझाई। धरमघर रेंज में पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे जंगलों में आग लगने से करीब दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। गरुड़ के गढ़खेत रेंज में भी जंगल आग की चपेट में आ गया। खबडोली के जंगल में करीब चार घंटे तक लगी आग से दो हेक्टेयर वन संपदा जल गई।
विज्ञापन

इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि आग की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग की टीम मौके पर जाकर आग बुुझा रही है। वनों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

अब तक वनाग्नि की 23 घटनाएं दर्ज



बागेश्वर। इस साल मौसम की मेहरबानी से वनों को नुकसान से बचाने में मदद मिली है। जिले में अब तक वनाग्नि की 23 घटनाएं दर्ज हुई हैं। इनमें 19 आरक्षित वन और चार सिविल/ वन पंचायत में हुई हैं। आग से 29.95 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और 89,850 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है।

फोटो 05 बीजीएस 06 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed