फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities_People face problems

Bageshwar News: स्थायी कूड़ा संग्रहण केंद्र बनाने की मांग

Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities_People face problems
गरुड़ के गोलू मार्केट में कूड़ा संग्रहण केंद्र का कूड़ा सड़क पर बिखरा
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत गरुड़ के पास स्थायी कूड़ा संग्रहरण केंद्र नहीं होने गोलू मार्केट के पास अस्थायी कूड़ा संग्रहण केंद्र में कूड़े का ढेर लग गया है। नगर क्षेत्र के लोगों ने नगर पंचायत से जल्द स्थायी कूड़ा संग्रहण केंद्र बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गरुड़ को बने एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र अस्थायी कूड़ा संग्रहण केंद्र में कूड़ा गिराते आ रहे हैं। इस बीच अस्थायी कूड़ा संग्रहण केंद्र में कूड़े का ढेर लग गया है। नगर क्षेत्र के नौघर, फुलवाड़ी गूंठ, गढ़सेर,भकुनखोला, राम मंदिर, पाये, गोलू मार्केट आदि वार्डों के लोगों ने नगर पंचायत से जल्द स्थायी कूड़ा संग्रहण केंद्र बनाने की मांग की है। नगर पंचायत गरुड़ के ईओ आरके जोशी ने बताया कि नगर पंचायत स्थायी कूड़ा संग्रहण के लिए भूमि खोज रही है। उन्होंने बताया कि नगर साफ-सुथरा रखने के लिए नगर पंचायत प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed