फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities- people face problems.

Bageshwar News: अड़ौली गांव में गहराया पेयजल संकट, लोगों में गुस्सा

Sat, 10 Jun 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities- people face problems.
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के पास के गांव अड़ौली में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। एक नौले के सहारे 300 की आबादी की प्यास बुुझ रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल संकट दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

अड़ौली गांव के लिए जखेड़ा पेयजल योजना से पेयजल की आपूर्ति होती है। 41 साल पुरानी इस योजना से लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी आते ही गांव में पेयजल संकट गहराने लगता है। इन दिनों नल से आपूर्ति ठप है। कभी-कभार पानी आता भी है लेकिन वह पर्याप्त नहीं होता है। लोग नौले से पीने का पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। गांव में एक ही नौला होने से उसका जलस्तर भी गिरता जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पुष्पा पांडेय, विमला जोशी, आनंदी जोशी, कमला रावल, बीना रावल, राधा रावल, बसंती रावल, दीपा रावल, पुष्पा नगरकोटी, हंसी रावल, मधु कांडपाल आदि ने जल्द पेयजल संकट का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरपूर पानी मिले या कनेक्शन काट दे विभाग
बागेश्वर। अड़ौली के ग्रामीण राजेंद्र सिंह रावल ने जल संस्थान कार्यालय में पत्र देकर कनेक्शन काटने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराए या कनेक्शन काट दे। घर में नल होने के बाद भी प्राकृतिक स्रोत से पानी भरना पड़े तो उस नल को लगाने का कोई लाभ नहीं है। सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन सिंह रावल ने कहा कि हर वर्ष गर्मी में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ता है। एक ओर सरकार हर घर नल, हर घर जल के दावे करती है। दूसरी ओर जिला मुख्यालय के करीबी गांव में ही जल संकट से लोग परेशान हैं।


जखेड़ा पेयजल योजना के स्रोत में पानी कम होने से समस्या हो रही है। विभागीय जेई को लाइन का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। जल्द जल संकट को दूर किया जाएगा।
सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed