{"_id":"6671d8ef40ae61dbee0e2334","slug":"civic-aminities-in-the-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107355-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पानी के इंतजाम में हो रही सुबह से शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पानी के इंतजाम में हो रही सुबह से शाम
Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के मंडलसेरा में पानी का गंभीर संकट है। लोग सुबह से शाम तक पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए मजबूर हैं। पानी की कमी के कारण कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी दिया जा रहा है।
नगर में मंडलसेरा क्षेत्र पेयजल संकट से सर्वाधिक प्रभावित है। मंडलसेरा, जीतनगर, भुल्यूड़ा में कई वर्षों से पानी का संकट है। पानी की कमी के कारण जल संस्थान ने मंडलसेरा में पानी के नए कनेक्शन देने पर रोक लगा रखी है। पेयजल संयोजनों में पर्याप्त पानी न मिलने के कारण लोग सुबह से शाम तक जलधारों, हैंडपंपों से पीने के पानी की आपूर्ति करते हैं। नगर के तहसील रोड के ऊपरी हिस्से के साथ ही मजियाखेत, कफलखेत में भी पानी का संकट बना हुआ है।
करीब 30 हजार आबादी वाले नगर में हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की जरूरत़ है। जखेड़ा, अमसरकोट, मंडलसेरा आईवेल आदि योजनाओं से मात्र तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। नगर में हर रोज ढाई एमएलडी पानी की कमी है। वर्ष 2020 से बन रही 11 करोड़ से अधिक लागत की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण में हो रही देरी से जल संकटग्रस्त बागेश्वर में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पानी की कमी के कारण मंडलसेरा, तहसील रोड आदि में रोस्टर के अनुसार पानी दिया जाता है। पानी की कमी वाले इलाकों में मांग के अनुसार टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है।