{"_id":"65ac128dbfba7930c80910cc","slug":"civic-aminities-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3807-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोडवेज की 15 में से नौ बस खराब, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोडवेज की 15 में से नौ बस खराब, यात्री हो रहे परेशान
Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की बस सेवा पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। डिपो की 15 में से नौ बस खराब पड़ी हैं। शनिवार को दो बस सेवाओं का संचालन नहीं हुआ। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक डिपो की पांच खराब बस काठगोदाम में खड़ी हैं। एक बस उत्तर प्रदेश के रामपुर तो तीन बस बागेश्वर रोडवेज स्टेशन में खड़ी हैं। 15 बसों में से आठ बस लगभग आठ लाख किमी का सफर पूरा कर चुकी हैं। यानी कि अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर खटारा हो चुकी बसों का संचालन किया जा रहा है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं।
इधर शनिवार को बागेश्वर से बरेली और धरमघर से दिल्ली जाने वाली बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। इन बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को टैक्सियों से सफर करना पड़ा। सवा साल पहले अस्तित्व में आए बागेश्वर रोडवेज डिपो की बदहाली सामने आने के बाद भी परिवहन निगम, शासन और जनप्रतिनिधि डिपो की व्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। अव्यवस्थाएं यात्रियों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
पुरानी बस होने के कारण दिक्कत आ रही है। डिपो को नई बस आवंटित करने के लिए लगातार उच्चाधिकारियों को लिखा जा रहा है।
- धीरेंद्र वर्मा, स्टेशन अधीक्षक, बागेश्वर डिपो