फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

बागेश्वर: क्रांति रैली में शामिल होने हल्द्वानी रवाना हुए कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर से हल्द्वानी क्रांति रैली में शामिल होने जा रहे कर्मचारी नारेबाजी करते हुए। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए रविवार को हल्द्वानी में होने वाली क्त्रसंति रैली में जिले के कर्मचारी भी शामिल होंगे। रैली में शामिल होने के लिए कई विभागों के कर्मचारी रवाना हुए हैं। रवानगी पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक दल शनिवार को जिला मुख्यालय से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रैली में जिले से विभिन्न विभागों के 150 से अधिक कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है। अधिकतर कर्मचारी अलग.अलग दल बनाकर रवाना हो गए हैं। कुछ कर्मचारियों के रविवार को ही रवाना होकर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई पेंशन शेयर बाजार पर आधारित है जिसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। जिस तरह कई राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाली हो चुकी है उसी तरह से प्रदेश में भी इसे लागू करवाने के लिए संघर्ष को तेज किया जा रहा है। इस मौके पर शंकर नायकए अजय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed