{"_id":"62e6cbe47ceeb502dd2c861e","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld470950023","type":"story","status":"publish","title_hn":"असों गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असों गांव में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत बरकरार
विज्ञापन
बागेश्वर के तेंदुआ प्रभावित गांव असों में लगाया गया पिंजरा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के असों गांव में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। गांव में फिर से गुलदार दिखने के बाद लोग डरे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द तेेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने या पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया और कर्मचारी रात के समय गश्त भी कर रहे हैं।
असों गांव में शनिवार को तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को निवाला बना लिया था। हादसे में जान गंवाने वाली महिला का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। महिला पर हमला करने के बाद रविवार सुबह फिर से तेंदुआ गांव में धमक गया और एक कुत्ते पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि तेेंदुए के मुंह इंसानी खून लग चुका है। जब तक उसे पकड़ा नहीं जाता, ग्रामीणों के लिए खतरा बना रहेगा।
वहीं रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। विभाग के दस कर्मचारियों ने शनिवार की पूरी रात क्षेत्र में गश्त की। हालांकि रात के समय तेंदुआ नहीं दिखा। वन विभाग की टीम लगातार गांव में बनी हुई है। रविवार की रात भी क्षेत्र में पूरी रात गश्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से शाम होने के बाद घर से नहीं निकलने और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
असों गांव में चार स्थानों पर लगाई सोलर लाइट
बागेश्वर। असों गांव में महिला पर तेंदुए के हमले के बाद जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष से क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने की मांग की थी। जिपं अध्यक्ष ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मंजूरी दे दी। जिपं सदस्य रावत ने बताया कि जिस स्थान पर महिला को निवाला बनाया था, उसके 200 से 300 मीटर की परिधि में चार सोलर लाइटें लगाने का काम चल रहा है। रास्ते और जंगल की तरफ लाइट लगाई जा रही है ताकि रात के समय उजाला होने से तेंदुए के गांव में धमकने का खतरा कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के अन्य गांवों में भी सुरक्षा की दृष्टि से सोलर लाइट लगाई जाएगी।