{"_id":"62e6caacd62d83007748740f","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4709494117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के नलों में आ रहा गंदा पानी सेहत न कर दे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के नलों में आ रहा गंदा पानी सेहत न कर दे खराब
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड स्थित एक घर में नल से आ रहा गंदा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर नगर में इन दिनों गंदे पानी की आपूर्ति है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा पैदा हो गया है। गंदे पानी की आपूर्ति से जल संस्थान की फिल्ट्रेशन व्यवस्था की पोल खुल गई है।
जुलाई की शुरूआत से बागेश्वर नगर के नलों में गंदगीयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही है। तहसील रोड, मजियाखेत, सैंज के साथ ही कई इलाकों में लगातार गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी का आपूर्ति से बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। मिट्टी मिश्रित पानी लोगों की सेहत न खराब कर दे, इस आशंका से लोग डरे हुए हैं। गंदे पानी की आपूर्ति से जल संस्थान की फिल्ट्रेशन व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों के घरों में रखीं टंकियां मिट्टी और गंदगी से पट गई हैं।
पानी इतना गंदा आ रहा कि पीना तो छोड़िये पानी नहाने लायक भी नहीं है। गंदे पानी की आपूर्ति से उपभोक्ताओं में रोष है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, पूर्व कनिष्ट प्रमुख सुनीता टम्टा का कहना है कि गंदे पानी की आपूर्ति कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति लोगों पर भारी पड़ सकती है। लोग बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
कोट
बारिश के कारण आपूर्ति टंकियों में पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इस वजह से मिट्टी मिश्रित पानी आ जाता है। कर्मचारियों को स्रोतों पर भेजकर फिल्ट्रेशन व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
सीएस देवड़ी ईई जल संस्थान बागेश्वर