फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

बागेश्वर की सात सड़कों पर सुचारु नहीं हुआ यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
कपकोट में बारिश के बाद बंद सड़क को खोलने के लिए लगी जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बृहस्पतिवार रात को कपकोट तहसील क्षेत्र में 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से जिले की सात सड़कों पर भूस्खलन और मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश का असर सबसे अधिक सड़कों पर देखने को मिल रहा है। लंबे समय से बंद बागेश्वर-दफौट और सौंग-खलीधार सड़क पर अब तक यातायात सुचारु नहीं हो सका है। भारी बारिश के बाद कपकोट तहसील क्षेत्र की पोथिंग-शोभाकुंड, मुनार बैंड-सूपी, धरमघर-माजखेत, कपकोट-लीली और बड़ी पन्याली सड़क पर भी यातायात बाधित हो गया है। शुक्रवार को पूरे दिन बंद सड़कों को खोलने का काम जारी रहा। इस दौरान तीन बंद सड़कों पर यातायात सुचारु कराया गया हालांकि अन्य सड़कों को खोलने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार चल रहा है। मौसम विभाग की ओर से 29 जुलाई को भी जिले में बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 29 बीजीएस 11 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed