{"_id":"62bb4e7db89e0463c4511feb","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4673792124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बीमारी की सूचना पर सूपी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बीमारी की सूचना पर सूपी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
अज्ञात बीमारी की सूचना पर सूपी गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी पेज का टॉप बॉक्स लगाएं
बीमारी का मचा हल्ला... टीम पहुंची तो सब चंगे निकले
स्वास्थ्य महकमे को बागेश्वर के सूपी गांव में अज्ञात बीमारी फैलने की दी गई थी सूचना मगर यह झूठी साबित हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। सूपी गांव में अज्ञात बीमारी की सूचना मिली तो स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। आनन-फानन में एक टीम गांव भेजी गई लेकिन वहां पता चला कि सब चंगे हैं। किसी प्रकार की बीमारी फैली ही नहीं है। इसके बाद टीम लौट आई। विभाग अब बीमारी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि किसी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को फोन कर कपकोट के सूपी गांव में अज्ञात बीमारी फैलने की सूचना दी थी। इसके बाद जिला स्तरीय और कपकोट अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया था। डॉ. पुलकित, डॉ. अर्चित, फार्मासिस्ट सुनील टम्टा, भगवती कोरंगा, जिला एपिडोमोलिजिस्ट हेमंत कुमार, गिरीश पंत आदि टीम में शामिल थे। सात लोगों को एक साथ गांव में देख ग्रामीण भौचक रह गए। कारण बताया गया तो पता चला कि गांव में कोई बीमार है ही नहीं। किसी प्रकार का भ्रम न रहे इसलिए टीम ने गांव के कई लोगों से बातचीत की मगर सभी ने एक स्वर से बीमारी होने का खंडन किया। इसके बाद टीम लौट आई।
इधर, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि किसी ने गलत सूचना देकर विभाग को गुमराह किया है। भ्रामक सूचना के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम को परेशानी झेलनी पड़ी और विभागीय कामकाज भी प्रभावित हुआ। गलत जानकारी देने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो 28 बीजीएस 07 पी