फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
जागेश्वर में काला दिवस मनाते भाजपाई। संवाद - फोटो : ALMORA
बागेश्वर। भाजपा ने 25 जून 1975 को लागू किए गए आपातकाल के विरोध में शनिवार को काला दिवस मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के समय जनसंघ के सदस्यों पर हुए अत्याचारों को याद किया और तत्कालीन सरकार के उस निर्णय को निंदनीय बताया। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान उत्पीड़न का शिकार होकर जेल गए आचार्य बसंत बल्लभ पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण और महिला मोर्चा की महामंत्री जीवंती कांडपाल के संयुक्त संयोजन में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान जनसंघ के लोगों पर काफी अत्याचार किए। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इशारे पर वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न किया गया। उन्हें जेलों में बंद कर दिया गया। कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल को काले दिन के रूप में ही याद किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में आपातकाल के दौरान दो साल तीन महीने तक जेल में बंद रहे आचार्य पांडेय ने उस दौर के अनुभवों को याद किया। कहा कि आपातकाल का दौर बेहद भयावह था। किसी को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं था। जेल में भी बंद नेताओं के साथ भी साधारण कैदियों जैसा व्यवहार किया गया था। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, भाजपा महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार, दीपा आर्या, कुंदन परिहार, आदर्श कठायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिकियासैण में भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा मंडल स्याल्दे के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को आपातकाल दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया। विरोध में भाजपाइयों ने देवी मंदिर में एकत्र होकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार और इंदिरा गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन रजवार ने कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश में आपातकाल लगा दिया था। 21 महीने तक देश में तानाशाही सरकार चलाकर देश के नागरिकों को बंधक बनाया था। 25 जून का दिन देश के इतिहास में एक काले धब्बे के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा। विरोध करने वालों में सुरेंद्र गोयल, विरेंद्र रावत, रामानंद अग्रवाल, पूरन पंचोली, महेश वर्मा, शिवेंद्र सिंह रावत, बासपांनंद असनोड़ा, जोधा सिंह बंगारी आदि थे।
सोमेश्वर में भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आपातकाल के विरोध में शनिवार को सोमेश्वर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि उस दौर में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देशवासियों के साथ अन्याय किया था। भाजपा हमेशा ही कांग्रेस के इस फैसले की निंदा करेगी। आपातकाल की तरह की आज भी कांग्रेस की मानसिकता जनता का दमन करने की रही है। विरोध करने वालों में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र खेड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, महामंत्री चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, विशाल रावत, लीला बोरा आदि थे। संवाद
मानिला में भाजपा ने मनाया काला दिवस
मानिला (अल्मोड़ा)। भाजपा मंडल मानिला ने शनिवार को आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 25 जून 1975 में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र के लिए काला धब्बा बनाया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल कर आम लोगों के मौलिक अधिकारों को छीना गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। विरोध करने वालों में रमेश लखचौरा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन बिष्ट, शिवम नैलवाल, भास्करानंद, कैलाश लखचौरा, त्रिलोक सिंह मनराल, मान सिंह बिष्ट , महेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। संवाद

जागेश्वर विधानसभा में भाजपा ने बनाया काला दिवस
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के विरोध में काला दिवस मनाया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया। आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इस मौके पर जागेश्वर विधानसभा के विधायक मोहन सिंह मेहरा , भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, भुवन तिवारी, रवि बनौला, देवेंद्र बिष्ट, दीवान राम कोहली, अमर बनौला, हरीश राम, दया पांडेय, खीमानंद पांडेय, मनोज पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा जागेश्वर मंडल अध्यक्ष चंदन मेहता, ज्येष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed