{"_id":"62b214e6a0371405fa22f98f","slug":"civic-aminities-bageshwar-news-hld4666421157","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यूनरा बाईपास के चौड़ीकरण का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यूनरा बाईपास के चौड़ीकरण का विरोध
विज्ञापन
बागेश्वर में त्यूनरा बाईपास के चौड़ीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। त्यूनरा बाईपास का चौड़ीकरण करने की सुगबुगाहट से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बाईपास पर एनएच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एनएच के जेई को ज्ञापन देकर सड़क के चौड़ीकरण पर विरोध जताया। क्षेत्र के लोगों की अनुमति के बिना सड़क चौड़ीकरण किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के नेतृत्व में त्यूनरा क्षेत्र के लोगों ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए चल रही सर्वे पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि पूर्व में सड़क कटान के दौरान कई लोगों की उपजाऊ भूमि कट गई थी। सड़क बनने के बाद लोगों ने रोजी-रोटी के लिए दुकानें खोली हैं। अगर सड़क चौड़ी की गई तो उनकी दुकानें भी जद में आ जाएंगी। दुकानें टूटने से कई लोगों की आजीविका पर संकट मंडरा जाएगा।
कहा कि पूर्व में विभाग ने बिलौना के समण मंदिर से सड़क चौड़ीकरण की सर्वे की है। उसी सर्वे के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना चाहिए। कहा कि विभाग ने जबरन घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे। वहां राजा पांडेय, महेश सिंह नगरकोटी आदि थे।