फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities.

बनलेख के नैनीताल बैंक की शाखा में दो दिन से कामकाज ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बागेश्वर के बनलेख के नैनीताल बैंक में कामकाज ठप होने पर शाखा के बाहर बैठे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बनलेख स्थित नैनीताल बैंक की शाखा में दो दिन से लेनदेन नहीं हो रहा है। सर्वर में खराबी आने से बैंक का कामकाज ठप पड़ा हुआ है। सर्वर की खराबी से बैंक में आएदिन लेनदेन प्रभावित होता है। बैंक में लेनदेन न होने से ग्राहक परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

बनलेख की नैनीताल बैंक की शाखा में सर्वर के काम न करने से सोमवार और मंगलवार को कामकाज ठप रहा। बैंक में ऑनलाइन लेनदेन किया जाता है। बैंक में लेनदेन प्रभावित होने से रकम जमा और निकासी के लिए पहुंचे ग्राहकों ने दोनों दिन काफी देर तक इंटरनेट सेवा ठीक होने का इंतजार किया। जब शाम तक भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई तो लोग मायूस होकर घरों को लौट गए।
विज्ञापन

नैनीताल बैंक के ग्राहक दरवान सिंह भाकुनी, खुशाल सिंह बोरा, हयात सिंह चौहान, खड़क सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह भाकुनी, खड़क सिंह भाकुनी ने बताया कि बैंक में लेनदेन ठप होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि अक्सर बैंक का इंटरनेट सिस्टम फेल रहता है। इन लोगों ने कहा कि बैंक प्रबंधन को इंटरनेट सेवा दुरुस्त रखनी चाहिए ताकि लोगों को बैंक की सेवाओं का लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर में आई खराबी के कारण पिछले दो दिन से कामकाज पूरी तरह से बाधित है। अन्य दिनों भी दो-तीन ही घंटे इंटरनेट सिग्नल मिलते हैं। इंटरनेट में आई दिक्कत से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
देश दीपक सिंह बिष्ट शाखा प्रबंधक द नैनीताल बैंक बनलेख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed