फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Civic aminities

पितरौड़ा के पांच परिवार पानी के लिए तरसे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
बागेश्वर के पितरौड़ा में सूखे नल के सामने रखे खाली बर्तन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
ओखलसौं ग्राम पंचायत के पितरौड़ा में पांच परिवारों को बीते 11 दिन से पानी नहीं मिल रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे नए संयोजनों के कारण यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन

पितरौड़ा के लोगों ने जल संस्थान के ईई को दिए पत्र में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पितरौड़ा में नए संयोजन दिए जा रहे हैं। नए संयोजनों का उपयोग ग्रामीण सिंचाई के लिए कर रहे हैं। पानी के पोस्टों में लगाए गए कंट्रोल निकाल दिए गए हैं। इस कारण पितरौड़ा के पांच परिवारों को पिछले 11 दिन से पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पितरौड़ा निवासी विपिन चंद्र भट्ट ने नए संयोजनों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के प्रभारी ईई चंदन सिंह देवड़ी का कहना है कि कुछ परिवारों को पानी न मिलने की जानकारी मिली है। जेई को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरथला और पटगाड़ा के लिए अलग पेयजल टैैंक बनाने की मांग
बागेश्वर। बौड़ी ग्राम पंचायत के गिरथला और पटगड़ा तोक के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत उनके गांवों के लिए अलग से पेयजल टैंक बनाने की मांग की है। जल संस्थान के ईई को दिए ज्ञापन में कहा कि इन दिनों जल जीवन मिशन के तहत बौड़ी में पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है।

पहले से बनी योजना से दोनों तोकों के 40 परिवारों को नाममात्र पानी मिलता है। इन परिवारों को तीन किमी दूर रैंखोली के धरगाड़ से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने इन तोकों के लिए अलग टैंक का निर्माण कर संयोजन देने की मांग की। वहां बौड़ी के प्रधान रोहित कुमार, अजय टम्टा, हेमा देवी, तुलसी देवी, गणेश राम, कांति देवी, जैंत राम, हीरा देवी, बालम राम आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed