{"_id":"64b04255c2e24faf790c582a","slug":"civic-aminiities-people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-254-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: काफलीगैर अस्पताल के उच्चीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: काफलीगैर अस्पताल के उच्चीकरण की मांग
Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। इसमें के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को उच्चीकृत करने समेत क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून में भाजपा नेताओं के साथ सीएम से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की कई समस्याएं उठाई गई। सीएम धामी से एएनएम सेंटर को उच्चीकरण करने, साता-प्यारा सड़क, घटगाड़ सड़क और बोहाला-नंदीगांव सड़क का मिलान और निर्माण कार्य समेत अन्य अवशेष कार्य जल्द कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या, जिला मंत्री रवि करायत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र लाल, ठाकुर सिंह रौतेला, महेंद्र प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन